रूस व अमेरिका फिर से अपने राजदूतों को भेजेंगे : पुतिन

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:09 IST2021-06-16T22:09:20+5:302021-06-16T22:09:20+5:30

Russia and US will send their ambassadors again: Putin | रूस व अमेरिका फिर से अपने राजदूतों को भेजेंगे : पुतिन

रूस व अमेरिका फिर से अपने राजदूतों को भेजेंगे : पुतिन

जिनेवा, 16 जून (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि वह और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तनाव कम करने के प्रयासों के तहत अपने राजदूतों को वापस उनके पदों पर भेजने के लिए सहमत हुए हैं।

जिनेवा में बाइडन के साथ बुधवार को शिखर वार्ता के बाद पुतिन ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। दोनों देशों के बीच तनाव में वृद्धि के बाद दूतावासों में कर्मियों की कटौती की गयी थी।

अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव को करीब तीन महीने पहले वाशिंगटन से वापस बुला लिया गया था जब बाइडन ने पुतिन को हत्यारा कहा था। रूस में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन ने करीब दो महीना पहले मास्को छोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia and US will send their ambassadors again: Putin

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे