लाइव न्यूज़ :

सीरिया में आज आधी रात से रूस और तुर्की युद्ध विराम पर सहमत: एर्दोआन

By भाषा | Updated: March 6, 2020 00:28 IST

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में तुर्की और रूस संघर्षविराम पर सहमत हुए हैं जो आज आधी रात से लागू हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में तुर्की और रूस संघर्षविराम पर सहमत हुए हैं जो आज आधी रात से लागू हो जाएगा। व्लादिमीर पुतिन से हुई बातचीत के बाद एर्दोआन ने कहा, ‘‘आज मध्यरात्रि 12 बजकर एक मिनट पर युद्धविराम लागू हो जाएगा।’’ 

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में तुर्की और रूस संघर्षविराम पर सहमत हुए हैं जो आज आधी रात से लागू हो जाएगा।

व्लादिमीर पुतिन से हुई बातचीत के बाद एर्दोआन ने कहा, ‘‘आज मध्यरात्रि 12 बजकर एक मिनट पर युद्धविराम लागू हो जाएगा।’’ 

सीरिया में रूसी हमलों में 15 नागरिकों की मौत: निगरानी संस्था

सीरिया के उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में इदलिब के अंतिम प्रमुख विपक्षी गढ़ में बृहस्पतिवार को रूसी हवाई हमलों में एक बच्चे समेत कम से कम 15 नागरिकों की मौत हो गई।

ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि आधी रात के बाद किये गये इन हमलों में एक ऐसे क्षेत्र को निशाना बनाया गया जहां विस्थापित सीरियाई लोग इदलिब प्रांत में मारेत मिसरीन नगर के बाहर एकत्र हो गए थे।

एएफपी के एक संवाददाता ने कुछ पीड़ितों के शव देखे। ये शव एक स्थानीय अस्पताल में मोटे कंबलों में लिपटे हुए थे। ऑब्जर्वेटरी का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॅग्स :सीरियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा