लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प के बाद शांतिपूर्वक तरीके से निपटने को लेकर रूस ने किया समर्थन, ऑस्ट्रेलिया ने जताई संवेदना

By स्वाति सिंह | Updated: June 17, 2020 19:47 IST

पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए । पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने भारत और चीन की सेनाओं में हुई हिंसक झड़प प्रतिक्रिया जताई है लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथझड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए।

भारत और चीन की सेनाओं में हुई हिंसक झड़प के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा इस बात की पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि भारत और चीन के सैन्य प्रतिधियों में संपर्क हुआ है। वे स्थिति पर बात कर रहे हैं और पीछे हटने पर चर्चा हो रही है। हम इसका स्वागत करते है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा कि हम भारत के प्रयासों को सीमा पर बढ़ाने और भारतीय सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। एक सेवारत सैन्य अधिकारी के पिता के रूप में मैं उन बलिदानों को महत्व देता हूं जो सैनिक देशों की रक्षा में करते हैं'।

झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान हुए थे शहीद

बता दें कि सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने बताया है कि शहीद हुए जवानों में 15 जवान बिहार रेजिमेंट से थे। इसके अलावा पंजाब रेजिमेंड के 3, 81 एमपीएससी रेजिमेंट और 81 फील्ड रेजिमेंट के एक-एक जवान शहीद हुए हैं। इस खूनी झड़प पर घायल चार भारतीय जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भारतीय जवानों ने बिना हथियारों के किया सामना

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर सभी तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया और कुछ जवानों के मुंह पर बंदूक अड़ाकर उन्हें आखिरी सांस तक टॉर्चर करते रहे। वहीं भारतीय जवान बिना हथियार के बहादुरी के साथ लड़ते हुए हालात को संभालते रहे, क्योंकि वह हथियारों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे।

करीब 8 घंटे तक चली दोनों सेनाओं के बीच झड़प

हमले में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू साथियों को लेकर यह देखने गए थे कि वादे के मुताबिक चीन ने अपने सैनिक हटाए हैं या नहीं? इस बीच, चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों को घेरकर हमला कर दिया। करीब शाम चार बजे शुरू हुई झड़प रात 12 बजे तक चलती रही।

टॅग्स :चीनरूसऑस्ट्रेलियालद्दाखइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला