लाइव न्यूज़ :

रूस, चीन की चुनौतियों से निपटने के लिए अलग-अलग रुख अपनाएगा अमेरिका

By भाषा | Updated: February 4, 2021 11:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बुधवार को संकेत दिया कि वह रूस और चीन से मिलने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अलग-अलग रुख अपनाएगा।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीन को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रशासन का मानना है कि हमें अपने सहयोगियों के साथ काम करने की जरूरत है। हमें इस पर अपने सहयोगियों के साथ काम करना होगा कि हमें चीन के साथ किस तरह का दृष्टिकोण रखना है।’’

चीन और रूस को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें उस रिश्ते को ताकत के नजरिए से देखने की जरूरत है। निश्चित तौर पर संबंधों के कुछ पहलू होते हैं। इसमें आर्थिक, रणनीतिक कारण भी होते हैं।’’

साकी ने कहा, ‘‘रूस के बारे में मुझे लगता है कि, उनकी (बाइडन की) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत इसका स्पष्ट प्रमाण है। जब उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया तो स्पष्ट कर दिया कि हम किन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। जैसे ‘न्यू स्टार्ट’ समझौता अमेरिकी सुरक्षा के हितों में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाइडन की चिंता कई मुद्दों को ले कर हैं। चुनाव में हस्तक्षेप, हैकिंग का मुद्दा है, (अफगानिस्तान में) अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर इनाम घोषित किया जाने का भी मुद्दा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन सब चीजों की समीक्षा कर रहे हैं और इसके बाद हमारी नीतिगत टीम किसी खास विषय पर उठाए जाने वाले कदम पर फैसला करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब