लाइव न्यूज़ :

रूस ने छात्र पत्रिका के संपादकों पर लगाए आपराधिक आरोप

By भाषा | Updated: April 15, 2021 08:46 IST

Open in App

मास्को, 15 अप्रैल (एपी) रूसी अधिकारियों ने एक ऑनलाइन छात्र पत्रिका के चार संपादकों पर जेल में बंद विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी के समर्थन में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों में नाबालिगों को अवैध गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए उकसाने का बुधवार को आरोप लगाया।

अदालत ने सभी चार संपादकों को अगले दो महीनों के लिए घर छोड़कर नहीं जाने का आदेश दिया है और उन्हें इंटरनेट का इस्तेमाल करने तथा परिवार के करीबी सदस्यों, वकीलों तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बातचीत करने से रोक दिया है।

इन आरोपों में अधिकतम तीन साल की सजा हो सकती है। स्वतंत्र समाचार संगठनों पर बढ़ते दबाव के बीच ये आरोप लगाए गए हैं।

ऑनलाइन छात्र पत्रिका ‘डीओएक्सए’ और उसके बचाव में शामिल एक मानवाधिकार समूह ने कहा कि पुलिस ने पत्रिका के चार संपादकों के मास्को में स्थित घरों, दो संपादकों के माता-पिता के अपार्टमेंट और पत्रिका के कार्यालयों पर छापा मारा।

पत्रिका का कहना है कि यह कार्रवाई जेल में बंद रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी के समर्थन में जनवरी में हुए प्रदर्शन से पहले पत्रिका पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ी हुई है।

नवलनी के समर्थन में दो सप्ताह तक चला प्रदर्शन रूस में हाल के वर्षों में हुआ सबसे बड़ा जनांदोलन है और क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति का कार्यालय) के लिए बड़ी चुनौती भी है।

वीडियो में बताया गया है कि कैसे प्रदर्शनों से पहले स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों पर कितना दबाव होता है, यहां तक कि उन्हें संस्थान से निकाले जाने का भी डर होता है।

रूस की मीडिया और इंटरनेट निगरानी संस्था रोस्कोमनादजोर ने डीओएक्सए से वीडियो के प्रसार के कुछ दिन बाद कहा था कि वह वीडियो को डिलीट कर दे। संस्था ने आरोप लगाया था कि उक्त वीडियो की सामग्री नाबालिगों को अवैध गतिविधियों में भाग लेने के लिए उकसा रही है।

डीओएक्सए ने बुधवार को कहा कि वीडियो में किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल होने की बात नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!