लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ईरान में कोरोना से मुक्ति की अफवाह के चलते जहरीली शराब पी गए लोग, सैकड़ों की गई जान

By भाषा | Updated: March 28, 2020 05:42 IST

ईरानी मीडिया के मुताबिक अबतक देश में मेथनॉल पीने से करीब 300 लोगों की मौत हुई है और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं जबकि इस्लामिक देश ईरान में शराब पीने पर रोक है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में शराब पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति की अफवाह ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। दरअसल संक्रमण ठीक करने को लेकर सैकड़ों लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया।

ईरान में शराब पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति की अफवाह ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। दरअसल संक्रमण ठीक करने को लेकर सैकड़ों लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया। ईरान में हाल में इस अफवाह के शिकार एक पांच साल के बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे कोरोना वायरस से बचाने के लिए मां-बाप ने जहरीली मेथनॉल पिलाई जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई। इस बच्चे का मामला कोरोना वायरस की महामारी में जकड़े ईरान में अफवाह के शिकार हुए सैकड़ों लोगों में एक बानगी भर है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक अबतक देश में मेथनॉल पीने से करीब 300 लोगों की मौत हुई है और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं जबकि इस्लामिक देश ईरान में शराब पीने पर रोक है।

स्वास्थ्य मंत्री की सहायता कर रही एक ईरानी डॉक्टर ने शुक्रवार को बताया कि समस्या इससे बड़ी है जिसमें करीब 480 लोगों की मौत हुई है 2,850 लोग बीमार हुए हैं।

ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के सलाहकार डॉ. हुसैन हसनियन ने कहा, ‘‘अन्य देशों की एक ही समस्या कोरोना वायरस की महामारी है लेकिन हम दो मोर्चों पर लड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें जहरीली शराब पीने से बीमार लोगों के साथ कोरोना वायरस से भी लड़ना पड़ रहा है।’’

ईरानी सोशल मीडिया में फारसी भाषा में फर्जी खबर चल रही है जिसमें दावा किया गया है कि एक ब्रिटिश स्कूल शिक्षक और अन्य लोग व्हिस्की और शहद के सेवन से कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गए।

उल्लेखनीय है कि ईरान में करीब 29 हजार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 2,200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जो पश्चिम एशिया के किसी देश में कोरोना वायरस से हुई सबसे अधिक मौतें हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसईरानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?