लाइव न्यूज़ :

इटली में महामारी पर रिपोर्ट प्रकाशन के मामले में नियमों की अनदेखी की गयी: डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:16 IST

Open in App

रोम, आठ जनवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को इससे इनकार किया कि इटली के अधिकारियों ने देश में कोरोना वायरस से निपटने की रणनीति को लेकर एक रिपोर्ट को छिपाने के लिए दबाव बनाया। लेकिन, कहा कि रिपोर्ट के प्रकाशन के पहले इटली की सरकार के साथ इसे साझा किया जाना चाहिए था।

डब्ल्यूएचओ के यूरोप कार्यालय के प्रमुख डॉ हांस क्लूग ने कहा कि एजेंसी की प्रक्रिया की ‘‘अनदेखी’’ कर यह रिपोर्ट तैयार की गयी थी। वह 13 मई को वेबसाइट पर रिपोर्ट प्रकाशित करने के एक दिन बाद उसे हटाने के डब्ल्यूएचओ के फैसले पर वक्तव्य दे रहे थे। तब तक डब्ल्यूएचओ में इस रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गयी थी और इसका प्रकाशन किया गया।

बाद में यह रिपोर्ट डब्ल्यूएचओ और इतालवी सरकार के लिए उलझन की वजह बन गयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इटली ने 2006 के बाद से इन्फ्लुएंजा महामारी से निपटने की रणनीति संबंधी सूचनाओं को अपडेट नहीं किया और कोरोना वायरस के मामलों से निपटने में सरकार ने शुरुआती कदम जल्दबाजी में उठाए।

इटली के बरगामो प्रांत में अभियोजक इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या पिछले साल संक्रमण के कारण ज्यादा लोगों की मौतों के लिए किसी की जिम्मेदारी बनती है या नहीं।

उन्होंने रिपोर्ट तैयार करने वाले अग्रणी समन्वयक पर भी सवाल उठाए हैं, जिन्होंने कहा था कि इटली के एक अधिकारी ने महामारी से निपटने की रणनीति पर रिपोर्ट को छिपाने के लिए दबाव डाला।

डब्ल्यूएचओ ने पहले कहा था कि रिपोर्ट को हटा लिया गया क्योंकि इसमें ‘‘तथ्यात्मक विसंगति’’ थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना