लाइव न्यूज़ :

पूर्व पत्नी को तलाक समझौते के रूप में में 55 करोड़ पाउंड की राशि दें दुबई के शासक: ब्रिटिश अदालत

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:20 IST

Open in App

लंदन, 21 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन की एक अदालत ने मंगलवार को दुबई के शासक को अपनी पूर्व पत्नी और उनके बच्चों को 55 करोड़ पाउंड का भुगतान करने का आदेश दिया, जो ब्रिटिश इतिहास में सबसे महंगे तलाक समझौतों में से एक है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी छठी पत्नी, राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन को 25.15 करोड़ पाउंड का भुगतान करना होगा तथा अपने बच्चों 14 वर्षीय अल जलीला और नौ वर्षीय जायद को 29 करोड़ पाउंड की बैंक गारंटी के तहत भुगतान करना होगा।

अदालत ने कहा कि बच्चों को प्राप्त होने वाली कुल राशि 29 करोड़ पाउंड से अधिक या कम हो सकती है। यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि वे कितने समय तक जीवित रहते हैं और क्या वे अपने पिता के साथ मेल-मिलाप करते हैं।

न्यायाधीश फिलिप मूर ने यह आदेश पारित किया। सैंतालीस वर्षीय राजकुमारी हया 2019 में भागकर ब्रिटेन पहुंची थीं और ब्रिटिश अदालतों के माध्यम से अपने दो बच्चों का संरक्षण मांगा था। जॉर्डन के दिवंगत राजा हुसैन की बेटी हया ने कहा कि वह अपने पति से ‘भयभीत’ थीं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की खाड़ी अमीरात में जबरन वापसी का आदेश दिया था।

शेख मोहम्मद (72) संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री भी हैं।

ब्रिटेन की एक परिवार अदालत के न्यायाधीश ने अक्टूबर में फैसला सुनाया कि शेख मोहम्मद ने कानूनी लड़ाई के दौरान राजकुमारी हया के फोन को हैक करने का आदेश दिया था। हालांकि, शेख मोहम्मद ने इस आरोप से इनकार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात