लाइव न्यूज़ :

रोम की अदालत ने किशोरी की हत्या के मामले में चार लोगों को सुनाई सजा

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:43 IST

Open in App

रोम, 20 जून (एपी) इटली की एक अदालत ने रोम में एक किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर यौन उत्पीड़न करने और उसकी हत्या के मामले में चार अफ्रीकी लोगों को शनिवार को दोषी करार दिया। सरकारी टीवी और एक निजी मीडिया घराने ने यह जानकारी दी।

अदालत ने यह सजा ऐसे वक्त सुनाई है, जब इस घटना कारण देश में अवैध तरीके से रह रहे प्रवासियों को बाहर निकालने की मांग तेज हो गयी है। ‘ला प्रेस’ समाचार एजेंसी ने बताया कि करीब नौ घंटे तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। मामले में दोषी करार दो लोगों को उम्रकैद की सजा दी गयी, जो कि इटली में सबसे कड़ी आपराधिक सजा है। वहीं दो अन्य दोषियों को 27 साल और 24.5 साल की सजा सुनाई गई है।

डेजिरे मारियोटिनी (16) का शव अक्टूबर, 2018 में एक खाली पड़ी इमारत से मिला था। रोम के मुख्य रेलवे स्टेशन के निकट ही यह इमारत स्थित है और इसका इस्तेमाल मादक पदार्थ तस्कर करते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह पाया गया कि उनके पास इटली में वैध तरीके से रहने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं थे। गुनहगारों में से एक गाम्बिया, दो सेनेगल और एक नाइजीरिया का नागरिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा