लाइव न्यूज़ :

इजराइली हवाई हमलों के जवाब में रॉकेट दागे : हिज्बुल्ला

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:25 IST

Open in App

बेरूत, छह अगस्त (एपी) लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला ने कहा है कि उसने आज दिन में दक्षिणी लेबनान में हुए हवाई हमलों के जवाब में लेबनानी सीमा के निकट इजराइली ठिकानों के निकट रॉकेट दागे हैं।

वहीं, इजराइल ने कहा कि लेबनान की ओर से 19 रॉकेट दागे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने तत्काल देश के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।

इजराइल की नयी सरकार और ईरान समर्थित हिज्बुल्ला के बीच तनाव बढ़ रहा है। इजराइल और ईरान के दरम्यान फारस की खाड़ी में जारी तनाव के बीच ये हमले हुए हैं।

इजराइल के रक्षा मंत्री ने बृहस्पतिवार को चेतावानी दी थी कि उनका देश ईरान पर हमले के लिये तैयार है। हाल में समुद्र में इजराइल के तेल टैंकर पर हमला हुआ था, जिसके लिये उसने ईरान को जिम्मेदार बताया था।

लेबनान-इजराइल सीमा पर तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति बल ने कहा कि उसे शुक्रवार को लेबनान की ओर से रॉकेट दागे जाने का पता चला है, जिसके जवाब में इजराइल ने तोपों से हमला किया।

यूएनआईएफआईएल के नाम से जाने जाने वाले बल ने कहा, ''हालात बहुत गंभीर हैं। हम सभी पक्षों से संघर्ष विराम की अपील करते हैं।''

बल के कमांडर जनरल स्टिफानो डेल कोल ने कहा कि बल इलाके में सुरक्षा को मजबूत बनाने में लेबनान सेना की मदद कर रहा है। उन्होंने दोनों पक्षों से तत्काल संघर्ष विराम की अपील की है।

वहीं, इजराइली सेना ने कहा है कि उत्तरी इजराइल में सायरनों ने शुक्रवार को लेबनान की तरफ से नए हमले किये जाने की चेतावनी दी है।

सेना ने एक बयान में कहा कि लेबनान सीमा के निकट गोलन हाइट्स और अपर गलीली में दोपहर से पहले सायरनों की आवाज सुनाई दी है।

हिज्बुल्ला ने एक बयान में कहा कि उसने शेबा फार्म्स इलाके में इजराइली ठिकानों के निकट ''खुले मैदान'' में ''दर्जनों'' रॉकेट बरसाए। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

समूह ने कहा कि उसने आज इजराइल की ओर से हुए हवाई हमलों के जवाब में 10 रॉकेट दागे हैं। ये हमले दक्षिण लेबनान में हुए रॉकेट हमलों के जवाब में किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला