लाइव न्यूज़ :

इराक में इराकी वायुसेना अड्डे के पास गिरे रॉकेट, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: April 4, 2021 19:53 IST

Open in App

बगदाद, चार अप्रैल (एपी) उत्तरी बगदाद में इराकी वायु सेना अड्डे के पास रविवार को दो रॉकेट आकर गिरे, जिसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी स्थान पर अमेरिकी प्रशिक्षक तैनात हैं।

मेजर जनरल तहसीन अल-खफाजी ने बताया कि रॉकेट दोपहर के बाद बलद वायु सेना अड्डे के बाहर आकर गिरे।

इससे पहले पिछले महीने पश्चिमी इराक में एक वायुसेना अड्डे पर हमला हुआ था, जहां अमेरिकी ठेकेदार तथा गठबंधन सैनिक तैनात थे। वायुसेना अड्डे पर 10 रॉकेट गिरने के बाद एक ठेकेदार की मौत हो गई थी।

सात अप्रैल को इराक-अमेरिका के बीच होने वाली नए दौर की तथाकथित रणनीतिक वार्ता से पहले रविवार को रॉकेट हमला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक