लाइव न्यूज़ :

इराक में अमेरिकी सैनिकों से जुड़े सैन्य अड्डे के पास रॉकेट गिरा, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:05 IST

Open in App

बगदाद, 20 जून (एपी) इराक के उत्तरी हिस्से में अमेरिकी सैनिकों से संबद्ध एक सैन्य अड्डे की चाहरदिवारी के पास कम से कम एक कत्यूषा रॉकेट आ गिरा।

इराक की सेना ने एक बयान में बताया कि पश्चिमी अनबार प्रांत ऐन अल-असद वायुसेना अड्डे के समीप यह रॉकेट गिरा लेकिन वह फटा नहीं। बयान के अनुसार कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सैन्य अड्डे की चाहरदिवारी को मामूली नुकसान पहुंचा। जांच में सामने आया है कि समीप के अल-बगदादी क्षेत्र से यह रॉकेट दागा गया था। इस सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सैनिक रहते हैं।

इराक में मौजूद अमेरिकियों को निशाना बनाकर किया गया यह नवीनतम हमला है। अमेरिकी सैनिकों वाले सैन्य अड्डों और बगदाद के ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर रॉकेट और हाल ही में ड्रोन हमले किये गये।

अमेरिका और इराक देश से विदेशी सैनिकों की वापसी की समयसीमा पर चर्चा कर रहे हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरान यह वार्ता शुरू हुई थी जो वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के समय बहाल हुर्ह।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक