लाइव न्यूज़ :

युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के रेस्त्रां में लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर रही रोबोट वेटर

By भाषा | Updated: February 14, 2020 15:58 IST

पिछले महीने इसने यहां काम करना शुरु किया है, जिसके बाद से नये ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ''यहां कई लोगों के लिये रोबोट देखना दिलचस्प बात है।''

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में दशकों तक चले युद्ध के चलते बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है।नौ वर्षीय अहमद जकी मशीन रोबोट को देखकर बेहद खुश है।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक रेस्त्रां में इन दिनों एक रोबोट वेटर लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यह अफगानिस्तान में पहली रोबोट वेटर है, जो इस युद्धग्रस्त देश में लोगों को खानपान परोसने के साथ-साथ उसने चेहरों पर मुस्कुराहट भी बिखेर रही है।

'टीमिया' नामक इस रोबोट की लंबाई पांच फुट है और यह अभी छोटे-छोटे काम करती है। अफगानिस्तान की दो मुख्य भाषाओं में से एक 'दारी' में बात करती है। इसे ''हैप्पी बर्थडे'' जैसे कुछ वाक्य भी आते हैं। रेस्त्रां के प्रबंधक मोहम्मद रफी शीरजाद ने कहा कि इस रोबोट को जापान से लाया गया है।

पिछले महीने इसने यहां काम करना शुरु किया है, जिसके बाद से नये ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ''यहां कई लोगों के लिये रोबोट देखना दिलचस्प बात है।'' शीरजादा ने कहा कि कभी-कभी तो बच्चे रोबोट को खाना लाते देख खुशी से उछल पड़ते हैं। एक ओर जहां जापान और चीन में आम स्थानों पर रोबोट की तादाद बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर संकटग्रस्त अफगानिस्तान में यह नयी बात है।

अफगानिस्तान में दशकों तक चले युद्ध के चलते बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है। ऐसे में यह रोबोट वेटर कुछ देर के लिये ही सही, लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट की वजह बन रही है। नौ वर्षीय अहमद जकी मशीन रोबोट को देखकर बेहद खुश है। उसने कहा, ''मैंने सिर्फ टीवी पर ही रोबोट देखे थे, लिहाजा मैंने अपने पिता से मुझे इस रेस्त्रां में लाने के लिये कहा।'' 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा