लाइव न्यूज़ :

जिम्बॉब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का 95 साल की उम्र में निधन, तानाशाही रवैये के लिए किया जाएगा याद!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 11:38 IST

जिम्बॉब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वो 95 वर्ष के थे। एक वक्त पर उन्हें जिम्बॉब्वे देश का पर्याय माना जाता रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे37 वर्षों तक शासन करने के बाद रॉबर्ट मुगाबे ने 2017 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।उन्होंने ये फैसला उस वक्त लिया गया जब संसद के दोनों सदनों में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी।

जिम्बॉब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वो 95 वर्ष के थे। एक वक्त पर उन्हें जिम्बॉब्वे देश का पर्याय माना जाता रहा। देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के बाद उन्होंने 37 वर्षों तक देश में शासन किया। उन्हें पद से हटाने के लिए देशभर में आंदोलन किया गया था। उनके तानाशाही फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था और सेना का काफी नुकसान किया था। सन् 2000 के जनमत संग्रह और 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

37 वर्षों तक शासन करने के बाद रॉबर्ट मुगाबे ने 2017 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने चिट्ठी लिखकर कहा था कि उन्होंने अपनी मर्जी से ये फैसला लिया है। उन्होंने ये फैसला उस वक्त लिया गया जब संसद के दोनों सदनों में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। इससे पहले रॉबर्ट मुगाबे ने राष्ट्रपति का पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। रॉबर्ट मुगाबे 1980 से ज़िम्बाब्वे की स्वतंत्रता के बाद से ही सत्ता में थे।

मुगाबे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का खामियाजा जिम्बॉब्वे की क्रिकेट टीम को भी चुकाना पड़ा। जब 2003 विश्वकप के दौरान जिम्बॉब्वे के एंडी फ्लावर और हेनरी ओलांगा ने काली पट्टी पहनकर मुगाबे की दमनकारी नीतियों का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि देश में लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ ये उनका विरोध प्रदर्शन है। इसके बाद सरकार ने इन दोनों खिलाड़ियों के क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

टॅग्स :ज़िम्बाब्वे
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा