लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया नस्लवादी और श्वेत वर्चस्ववादी इंसान

By भाषा | Updated: January 9, 2019 17:45 IST

अभिनेता ने हाल ही में ‘द गार्डियन’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं अब बुढ़ा हो गया हूं और जो कुछ भी हो रहा है उससे दुखी हूं। जब आप किसी ऐसे व्यक्ति (ट्रम्प) को राष्ट्रपति बनता देखते हैं..तो मुझे लगा, ठीक है, देखते हैं यह क्या करेंगे...क्या पता यह कुछ बदलाव लाएं।

Open in App

अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प असलियत में नस्लवादी और श्वेत वर्चस्ववादी इंसान हैं।

डी नीरो और ट्रम्प के बीच की तल्खी किसी से छुपी नहीं है। 

अभिनेता ने हाल ही में ‘द गार्डियन’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं अब बुढ़ा हो गया हूं और जो कुछ भी हो रहा है उससे दुखी हूं। जब आप किसी ऐसे व्यक्ति (ट्रम्प) को राष्ट्रपति बनता देखते हैं..तो मुझे लगा, ठीक है, देखते हैं यह क्या करेंगे...क्या पता यह कुछ बदलाव लाएं। लेकिन यह दिन-प्रतिदिन बदतर हुए जाते हैं।’’ 

डी नीरो ने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि वह एक असली नस्लवादी हैं। मुझे लगता था कि न्यूयॉर्क में रहने वाले एक शख्स के तौर पर वह शहर में विविधता को पहचानते होंगे लेकिन वह उससे भी कई ज्यादा बुरे हैं जितना मैंने सोचा था। यह शर्मनाक है। यह इस देश में एक खराब चीज है।’’ 

यह पूछ जाने पर कि क्या वह ट्रम्प को श्वेत वर्चस्ववादी कहेंगे उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘‘फासीवादी’’ मानते हैं और उनका श्वेत वर्चस्ववाद उसके बाद आता है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल