लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में सड़क किनारे बम विस्फोट में एक बच्चे समेत दो नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:05 IST

Open in App

काबुल, 23 अक्टूबर (एपी) अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र में तालिबान के वाहन को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए बम विस्फोट में शनिवार को एक बच्चे सहित दो नागरिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। तालिबान और स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस प्रमुख इस्मातुल्लाह मुबारिज ने कहा कि तालिबान के वाहन के पास किये गये दो बम विस्फोटों में एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तालिबान लड़ाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह पूर्वी नंगरहार प्रांत में सक्रिय है, जहां उसने तालिबान को निशाना बनाकर लगातार हमले किए हैं।

स्थानीय अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि चार घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आईएस ने दक्षिणी अफगानिस्तान में एक शिया मस्जिद पर एक घातक आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 47 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक