लाइव न्यूज़ :

रो खन्ना को कांग्रेशनल इंडिया कॉकस का डेमोक्रेटिक उपाध्यक्ष नामित किया गया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 08:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर भारतीय- अमेरिकी सांसद रो खन्ना को ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ का डेमोक्रेटिक उपाध्यक्ष नामित किया गया है। वर्ष 1994 में इस पद का सृजन किया गया था।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रो खन्ना अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्हें कैलिफोर्निया से सीनेट की सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कमला हैरिस के जनवरी में देश के उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह सीट खाली हो जाएगी।

कॉकस के डेमोक्रेटिक सह अध्यक्ष एवं सांसद ब्रैड शर्मन ने बुधवार को अपने सहयोगी सांसदों को भेजे ईमेल में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि रो खन्ना डेमोक्रेटिक उपाध्यक्ष के तौर पर शानदार काम करेंगे।’’

फिलाडेलफिया में 1976 में जन्मे खन्ना अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सबसे युवा भारतवंशी सांसद हैं। प्रतिनिधि सभा में अन्य तीन भारतवंशी सांसदों में अमी बेरा (55), राजा कृष्णमूर्ति (47) और प्रमिला जयपाल (55)शामिल हैं।

खन्ना भारत-अमेरिका संबंधों के प्रबल समर्थक हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में वह वाणिज्य मंत्रालय में उप सहायक मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा