लाइव न्यूज़ :

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में प्रतिद्वंद्वी कबायली गुटों में झड़प, 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:01 IST

Open in App

पेशावर, 25 अक्टूबर उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के कबायली इलाके में विवादित वन भूमि पर कब्जे को लेकर स्थानीय गुटों के बीच झड़प के बाद सोमवार को वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों के दौरान कम से कम 15 लोग मारे गये हैं और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक है।

खैबर पख्तूनख्वा में कुर्रम जिला प्रशासन ने अफवाह फैलाये जाने पर रोक लगाने के लिए मोबाइल फोन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी है।

अधिकारियों ने स्थानीय कबायली सरदारों, सेना और पुलिस प्रमुखों के साथ प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच संघर्षविराम कराया है।

झड़पें शनिवार दोपहर शुरू हुई, जब प्रांतीय राजधानी पेशावर से 251 किमी दूर कुर्रम जिले के टेरी मेगेल गांव के गाइदु कबीले ने विवादित क्षेत्र से ईंधन के लिए लकड़ियां इकट्ठा कर रहे पीवर कबीले के सदस्यों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य की रविवार और सोमवार को मौत हुई।’’

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा