लाइव न्यूज़ :

अधिकार समूहों, अमेरिका ने रोहिंग्या नेता की मौत की पूरी जांच की मांग की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 11:32 IST

Open in App

ढाका, एक अक्टूबर (एपी) मानवाधिकार समूहों और अमेरिकी सरकार ने बांग्लादेश के एक शरणार्थी शिविर में एक प्रमुख रोहिंग्या नेता की गोली मारकर हत्या करने की पूरी जांच की मांग की है।

कॉक्स बाजार में सशस्त्र पुलिस बटालियन के कमांडर नैमुल हक ने कहा कि मोहिबुल्लाह को कॉक्स बाजार जिले के उखिया में कुटुपलोंग शरणार्थी शिविर में बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हत्या की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है और यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन था।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका हत्या से दुखी है और रोहिंग्या अधिकारों के लिए एक बहादुर एवं निर्भीक हिमायती के रूप में मोहिबुल्लाह की प्रशंसा करता है।

ब्लिंकन ने एक बयान में कहा, “हम इस जघन्य अपराध के अपराधियों को जवाबदेह ठहराने के लक्ष्य के साथ उनकी मौत की पूर्ण और पारदर्शी जांच का आग्रह करते हैं। हम रोहिंग्या की वकालत करना जारी रखते हुए उनके काम का सम्मान करेंगे और उनके भविष्य के बारे में निर्णय लेने में समुदाय के सदस्यों की आवाज उठाएंगे।”

मोहिबुल्लाह ने अंतरराष्ट्रीय बैठकों में मुस्लिम जातीय समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रवक्ता के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ धार्मिक स्वतंत्रता पर एक बैठक के लिए व्हाइट हाउस का दौरा किया और म्यांमा में रोहिंग्याओं की पीड़ा और उत्पीड़न के बारे में बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब