लाइव न्यूज़ :

अधिकार समूहों ने आईसीसी से इजराइली हमले की जांच करने की मांग की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:56 IST

Open in App

बेरुत, 16 मई (एपी) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) से इजराइल द्वारा मीडिया संस्थानों की इमारत पर और अन्य हमले की जांच करने की मांग की है जिनमें आठ बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने इसे युद्ध अपराध करार दिया है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने रविवार को कहा, ‘‘हम गाजा में मृतकों की बढ़ती संख्या को लेकर बहुत चिंतित है जहां सोमवार से अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।’’

उल्लेखनीय है कि शनिवार को इजराइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमला किया था जिसमें शरणार्थी शिविर में रह रहे परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई थी और एसोसिएटेड प्रेस, अल जजीरा और अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय जिस बहुमंजिला इमारत में थे उसे जमींदोज कर दिया था।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत को अल शाती शरणार्थी शिविर पर हमले की जांच करनी चाहिए क्योंकि ‘‘नागरिकों पर सीधा हमला युद्ध अपराध है।’’

समूह ने कहा कि मीडिया की इमारत पर हमले की भी युद्ध अपराध के तौर पर जांच की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला