लाइव न्यूज़ :

चिली के राष्ट्रपति पद के चुनाव में दक्षिणपंथी सांसद और पूर्व छात्र नेता के बीच होगा मुकाबला

By भाषा | Updated: November 22, 2021 10:26 IST

Open in App

सैंटियागो (चिली), 22 नवंबर (एपी) चिली के राष्ट्रपति पद के चुनाव में कोई भी उम्मीदवार सीधी जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त मत हासिल नहीं कर पाया, जिसके कारण अब सर्वाधिक मत हासिल करने वाले एक दक्षिणपंथी सांसद और एक पूर्व छात्र नेता के बीच दिसंबर में मुकाबला होगा।

दक्षिणपंथी सांसद जोस एंटोनियो कास्ट 28 प्रतिशत मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। उन्होंने चिली में सेना की तानाशाही का बचाव किया था। छात्रों के प्रदर्शनों का पूर्व में नेतृत्व कर चुके गैबरियल बोरिक को 25 प्रतिशत मत मिले। इसके अलावा पांच अन्य उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन वे कास्ट और बोरिक से बहुत पीछे रहे।

चिली की चुनाव प्रणाली के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत बहुमत नहीं मिलता है, तो शीर्ष दो उम्मीदवारों को 19 दिसंबर को एक दूसरे से मुकाबला करना होगा।

निवर्तमान राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने 80 प्रतिशत मतदान केंद्रों के परिणाम शनिवार देर रात सामने आने के बाद कास्ट (55) और बोरिक (35) को बधाई दी। पूरे परिणाम रविवार को सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब