लाइव न्यूज़ :

सम्पन्न देश अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, पूरे विश्व का टीकाकरण करें: जॉनसन

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:13 IST

Open in App

लंदन, 10 जून (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि दुनिया के सभी देशों को अपने को महान मानने और दूसरे देशों को नीचा दिखाने के रवैये को छोड़ देना चाहिए क्योंकि यही रवैया कोविड-19 के उपचार तथा दवाओं को लेकर हो रहे झगड़े की वजह है।

जॉनसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिणपश्चिम इंग्लैंड के कार्बिस बे में इस सप्ताहांत को होने जा रही जी-7 समूह की बैठक में नेता 2022 के अंत तक पूरी दुनिया के टीकाकरण का संकल्प लेंगे।

उन्होंने ‘टाइम्स ऑफ लंदन’ में लिखा कि यही समय है कि सम्पन्न देश ‘‘अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा पूरी दुनिया का टीकाकरण करें।’’ हालांकि स्वयं जॉनसन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वैश्विक माहमारी के आर्थिक दुष्प्रभाव का हवाला देते हुए ब्रिटेन ने अपने अंतरराष्ट्रीय सहायता बजट में कटौती की है तथा अब तक अन्य देशों को टीके नहीं भेजे हैं।

जॉनसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन टीके के अपने अतिरिक्त भंडार से ‘‘लाखों’’ खुराक दान देगा लेकिन कब तक देगा यह नहीं बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने एस्ट्राजेनेका टीके के विकास के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय को आर्थिक मदद दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना