लाइव न्यूज़ :

अमीर देशों, टीका विकसित करने वाली फर्मों को द्विपक्षीय सौदे नहीं करने चाहिए: डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: January 9, 2021 01:27 IST

Open in App

जिनेवा, आठ जनवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कोविड-19 टीके बनाने वाली कंपनियों और धनी देशों से अपील की कि वे "द्विपक्षीय सौदे करना बंद करें"।

उसने कहा कि वे टीके तक सबकी पहुंच को सुनिश्चित करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयास को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा कि अब तक 42 देशों ने इसके टीके लगाने शुरू किए हैं, जिनमें ज्यादातर उच्च-आय वाले देश और कुछ मध्यम-आय वाले देश शामिल हैं।

उन्होंने उन देशों से आह्वान किया, जिनके पास अधिक मात्रा में टीके उपलब्ध हैं कि उन्हें ‘कोवैक्स फैसिलिटी’ के लिए टीके उपलब्ध कराने चाहिए, जो संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक परियोजना है।

जिनेवा में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, " हम दोनों उच्च और मध्यम आय वाले देशों को भी देख रहे हैं जो कोवैक्स का हिस्सा हैं, जो अतिरिक्त द्विपक्षीय सौदे कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि इससे संभावित रूप से सभी के लिए टीके की कीमत बढ़ जाएगी और इसका मतलब है कि सबसे गरीब और सबसे पिछड़े देशों में लोगों को टीका नहीं लगेंगे।"

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा, "मैं इन देशों और निर्माताओं से द्विपक्षीय सौदे नहीं करने का आग्रह करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला