लाइव न्यूज़ :

'लाल सूची यात्रा प्रतिबंध की समीक्षा को लेकर ब्रिटेन को भारत में कोविड की स्थिति से अवगत कराया'

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:49 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 24 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन के विदेश कार्यालय अधिकारियों को भारत में कोविड-19 महामारी की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है, जहां कई बड़े शहर व्यावहारिक रूप से कोविड मुक्त हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश अधिकारियों को भारत से आने वाले आगंतुकों पर यात्रा प्रतिबंध की समीक्षा करने पर भी विचार करने की अपील की गई है।

विदेश सचिव, ब्रिटेन-भारत करीबी संबंधों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच ‘‘रोडमैप 2030’’ पर सहमति का जायजा लेने शुक्रवार को दो दिनों के दौरे पर यहां पहुंचे थे।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा एक ‘समान टीका प्रमाणन’ प्रणाली शुरू करने के लिए योजनाएं भी साझा की।

विदेश सचिव ने अपनी यात्रा के दौरान ब्रिटेन सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की।

श्रृंगला ने कहा, ‘‘मुंबई, दिल्ली, बड़े शहर व्यावहारिक रूप से कोविड मुक्त हो गये हैं। लेकिन हम इस स्थिति पर चैन से नहीं बैठ सकते क्योंकि हम निरंतर सतर्क हैं।’’

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैंने उन्हें(ब्रिटिश अधिकारियों को) भारत में कोविड की स्थिति की जानकारी दी। मैंने यह उल्लेख किया कि फ्रांस ने भारत से आने वाले यात्रियों को पृथक-वास में रखे जाने की जरूरत खत्म कर दी है, बशर्ते के उन्होंने टीके की दो खुराक ली हों और कोविड-19 जांच नेगेटिव आई हो। अमेरिका ने भारत को यात्रा योजना में अपग्रेडेड किया है, इसका उल्लेख कर ब्रिटेन को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया और वे इस पर गौर करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि मौजूदा नियमों के तहत भारत यात्रा की लाल सूची में बना हुआ है जो भारत से आगंतुकों को प्रतिबंधित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात