लाइव न्यूज़ :

धरती की ओर लौट रहे चीन के चांग-5 यान ने पहला ‘ऑर्बिटल करेक्शन’ पूरा किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 18:04 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 14 दिसंबर चंद्रमा की सतह से पत्थरों के नमूने लेकर धरती के लिए रवाना हुए चीन के चांग-5 अंतरिक्ष यान ने सोमवार को पहला ‘ऑर्बिटल करेक्शन’ पूरा किया। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने यह घोषणा की।

‘ऑर्बिटल करेक्शन’ अंतरिक्ष यान के ‘एक्सिलरेटर’ में बीम (प्रकाश किरण) नियंत्रण की एक आधारभूत प्रक्रिया है।

चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने कहा कि बीजिंग के समयानुसार सुबह 11.13 बजे ‘ऑर्बिटल करेक्शन’ की प्रक्रिया हुई जब ‘ऑर्बिटर-रिटर्नर’ के दो 25एन इंजनों को करीब 28 सेकंड के लिए चलाया गया।

सीएनएसए ने कहा कि चंद्रमा के नमूने रखने वाले ‘ऑर्बिटर-रिटर्नर’ समुच्चय पर सभी प्रक्रियाएं अच्छी तरह संचालित हो रही हैं।

चांग-5 यान को 24 नवंबर को प्रक्षेपित किया गया था जिसमें एक ‘‘ऑर्बिटर, एक लैंडर, एक एसेंडर और एक रिटर्नर’’ है। इसके ‘लैंडर-एसेंडर’ समुच्चय ने एक दिसंबर को चंद्रमा की सतह को छूआ था।

नमूने एकत्रित किये जाने और सील किये जाने के बाद चांग-5 के ‘एसेंडर’ ने तीन दिसंबर को चंद्रमा की सतह से उड़ान भरी।

यान का ‘रिटर्नर’ दिसंबर के मध्य में चीन के आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग बैनर में उतर सकता है। अगर यह मिशन सफल होता है तो चंद्रमा से नमूने लेकर लौटने वाला चीन तीसरा देश बन जाएगा और करीब 45 साल बाद ऐसा होगा। इससे पहले अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ इस मिशन को पूरा कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब