लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पश्चिम एशिया में ईरानी हमलों का बढ़ा डर

By भाषा | Updated: December 8, 2020 13:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ दिसम्बर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के तहत पेंटागन आने वाले कुछ सप्ताहों में पश्चिम एशिया से अपने सैनिक वापस बुलाना शुरू कर देगा और ऐसे में अमेरिकी सैन्य नेताओं ने क्षेत्र में ईरान और उसके करीबी देशों के संभावित हमलों से निपटने के तरीके ढूंढने शुरू कर दिए हैं।

क्षेत्र की जानकारी रखने वाले अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इराक और अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अरब की खाड़ी से विमानवाहक पोत ‘यूएसएस निमित्ज’ के प्रस्थान की योजना का ईरान फायदा उठा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सैन्य नेताओं ने ‘निमिट्ज’ को अभी और ‘‘आने वाले कुछ समय के लिए’’ वहीं रहने देने का फैसला किया है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान ‘स्क्वाड्रन’ भी वहां भेजा जाएगा।

‘निमिट्ज’ खाड़ी क्षेत्र से रवाना हो गया था और वापस देश आने वाला था। लेकिन इराक और अफगानिस्तन से सैनिकों की वापसी के मद्देनजर पोत को फिलहाल वहां अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने का पिछले सप्ताह आदेश दिया गया।

अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने तब कहा था कि इस आदेश के बाद अमेरिकी सैनिक किसी भी विरोधी ताकतों के अमेरिकी बल पर हमले को रोकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी