लाइव न्यूज़ :

20 दिन बाद किम जोंग की वापसी पर ट्रंप ने किया ट्वीट, ‘‘खुशी हुई कि वह वापस आ गए और स्वस्थ हैं’’

By भाषा | Updated: May 3, 2020 10:16 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के सार्वजनिक रूप से फिर से सामने आने और उनके स्वस्थ दिखाई देने पर ‘‘खुश’’ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के सार्वजनिक रूप से फिर से सामने आने और उनके स्वस्थ दिखाई देने पर ‘‘खुश’’ हैं।उत्तर कोरिया के सरकारी टेलीविजन चैनल में उन्हें चलते हुए, मुस्कुराते हुए और सिगरेट पीते हुए दिखाया गया।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के सार्वजनिक रूप से फिर से सामने आने और उनके स्वस्थ दिखाई देने पर ‘‘खुश’’ हैं। किम के गंभीर रूप से बीमार होने की अटकलों के करीब तीन हफ्तों बाद पहली बार जनता के सामने दिखाई देने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह देखकर खुशी हुई कि वह वापस आ गए और स्वस्थ हैं।’’ दरअसल किम की अनुपस्थिति से उनके गंभीर रूप से बीमार होने को लेकर अटकलें लगने लगी थीं। उत्तर कोरियाई नेता प्योंगयांग के उत्तर में सुनचोन में शुक्रवार को एक उर्वरक फैक्ट्री के उद्घाटन के मौके पर सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। उत्तर कोरिया के सरकारी टेलीविजन चैनल में उन्हें चलते हुए, मुस्कुराते हुए और सिगरेट पीते हुए दिखाया गया। वह 11 अप्रैल के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर तब से ही अटकलें लगाई जा रही थीं जब वह अपने दिवंगत दादा किम इल सुंग की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

तीन हफ्तों बाद दिखाई दिए किम जोंग

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन प्योंगयांग के पास एक उर्वरक कारखाने का उद्घाटन करते हुए 20 दिन में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए जिससे उन अटकलों पर विराम लग गया कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं। उत्तर कोरिया के आधिकारिक समाचार प्रतिष्ठान ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि किम अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुनचोन में शुक्रवार को कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उनकी बहन किम यो जोंग भी शामिल हुई। विश्लेषकों का अनुमान है कि किम के बाद उनकी बहन देश की बागडोर संभालेंगी। सरकारी अखबार ‘रोडोंग सिनमुन’ ने किम की कई तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिनमें वह काले कपड़े पहने मुस्कराते नजर आते हैं। वह लाल रंग का रिबन काटते दिखते हैं। साथ ही बड़े परिसर में हजारों कामगार कतारों में खड़े होकर हवा में गुब्बारे छोड़ते दिखाई देते हैं और उनमें से कई मास्क लगाए दिखते हैं।

तस्वीरों से ऐसे कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं कि किम स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने चलते वक्त सहारे के लिए कोई लाठी भी नहीं ले रखी थी जैसे कि उन्होंने 2014 में तब ली थी जब वह टखने की सर्जरी से उबर रहे थे। हालांकि एक तस्वीर में उनकी ग्रीन इलेक्ट्रिक गाड़ी दिखी जो वैसा ही वाहन है जैसा उन्होंने 2014 में इस्तेमाल किया था। वह 11 अप्रैल के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर तब से ही अटकलें लगाई जा रही थीं जब वह अपने दिवंगत दादा किम इल सुंग की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

टॅग्स :किम जोंग उनडोनाल्ड ट्रम्पउत्तर कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट