लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम बहाल होने से एलओसी पर शांति बनाने में मदद मिली : पाकिस्तानी विदेश कार्यालय

By भाषा | Updated: June 4, 2021 00:36 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, तीन जून पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम बहाल होने से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति लाने में मदद मिली है।

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों की सेनाएं 25 फरवरी को जम्मू-कश्मीर से लगती नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम समझौते को कड़ाई से लागू करने पर सहमत हुई थीं।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने दोनों देशों के बीच संघर्षविराम लागू होने के 100 दिन पूरे होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि इससे नियंत्रण रेखा पर शांति लाने में मदद मिली है जिससे एलओसी के दोनों ओर रह रहे कश्मीरियों को कुछ राहत मिली।’’

शांति के लिए और पहल करने के सवाल पर चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि भारत को सार्थक और नतीजापरक वार्ता के लिए माहौल बनाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच मुख्य मुद्दा है व इसका समाधान संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव और कश्मीरियों की इच्छाओं के अनुरूप होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल