लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में कमी के कारण प्रतिबंधों में ढील न दी जाए: डब्लयूएचओ प्रमुख

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:00 IST

Open in App

जिनेवा, 13 फरवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रेयसस ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में दुनियाभर में आई कमी प्रोत्साहित करने वाली है, लेकिन कोविड-19 को फैलने से रोकने में मददगार रहे प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जानी चाहिए।

गेब्रेयसस ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में संक्रमण के मामलों में लगातार चौथे सप्ताह कमी आई है और मृतकों की संख्या में भी लगातार दूसरे सप्ताह कमी आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि संक्रमितों एवं मृतकों की संख्या में यह कमी जन स्वास्थ्य संबंधी कदमों को सख्ती से लागू किए जाने के कारण आई है। हम सभी संख्या में आई कमी से उत्साहित हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति से संतुष्ट हो जाना वायरस जितना ही खतरनाक होगा।’’

गेब्रेयसस ने कहा, ‘‘अभी यह समय नहीं आया है कि कोई भी देश प्रतिबंधों में ढील दे। अब यदि किसी की मौत होती है, तो यह और भी अधिक त्रासदीपूर्ण होगा क्योंकि टीके लगने आरंभ हो गए हैं।’’

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि दुनिया भर में संक्रमण के 19 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि इससे पूर्ववर्ती सप्ताह में यह संख्या 32 लाख थी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के संभावित स्रोत का पता लगाने के लिए हाल में चीन की यात्रा करने वाला डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ मिशन अपने अध्ययन का सार अगले सप्ताह पेश करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब