कांगो के बेनी शहर में दो धमाकों के बाद लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:02 IST2021-06-28T22:02:07+5:302021-06-28T22:02:07+5:30

Restrictions on gatherings after two blasts in Congo's Beni city | कांगो के बेनी शहर में दो धमाकों के बाद लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी

कांगो के बेनी शहर में दो धमाकों के बाद लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी

बेनी (कांगो), 28 जून (एपी) कांगो के बेनी शहर में हुए दो धमाकों के बाद यहां दो दिन तक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को एक व्यस्त चौराहे पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया जबकि उसी दिन एक और धमाके से कैथोलिक गिरजाघर दहल उठा।

हालांकि इन धमाकों में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन सरकार ने दो दिन तक यहां लोगों के जमा होने पर पाबंदियां लगा दी हैं।

कांगो की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट एंथनी एमवालुशे के अनुसार आत्मघाती हमलावर की पहचान युगांडा के व्यक्ति के रूप में हुई है, जो विद्रोहियों की अलायड डेमोक्रेटिक फोर्सेज का सदस्य था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Restrictions on gatherings after two blasts in Congo's Beni city

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे