लाइव न्यूज़ :

चीन के ग्वांगझू में कोरोना वायरस संक्रमण के कुछ मामले आने के बाद पाबंदी लागू

By भाषा | Updated: May 29, 2021 13:21 IST

Open in App

बीजिंग, 29 मई (एपी) चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वांगझू के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद शनिवार को कई गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गयी और लोगों से अपने घरों में रहने को कहा गया है।

हांगकांग के उत्तर में स्थित 1.5 करोड़ की आबादी वाले कारोबारी और औद्योगिक केंद्र ग्वांगझू में पिछले सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले आए हैं। भारत के कई शहरों में रोजाना आ रहे हजारों नए मामलों की तुलना में ये संख्या बहुत कम हैं लेकिन चीनी अधिकारी इसलिए एहतियात बरत रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि देश में संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।

‘ग्लोबल टाइम्स’ अखबार ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाला से कहा है कि संक्रमण तेज रफ्तार से फैला है।

ग्वांगझू के लीवान जिले के पांच इलाके के लोगों की जांच करायी जा रही है। बाजार, बाल देखभाल केंद्र और मनोरंजन केंद्र बंद कर दिए गए हैं। रेस्तरां में भी लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी गयी हैं। जिले के चार इलाके के लोगों से घरों में ही रहने को कहा गया है।

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 91,061 मामले आए हैं और 4636 लोगों की मौत हुई है।

चीन के अधिकारियों का मानना है कि विदेश से आने वाले लोग ही संक्रमित हो रहे हैं और स्थानीय स्तर पर संक्रमण के कम मामले हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि ग्वांगझू में स्थानीय स्तर पर दो नए मामले आए और 14 मामले देश के दूसरे इलाके से आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला