लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की विश्वसनीयता को फिर से स्थापित कर रहे हैं: बाइडन

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:51 IST

Open in App

न्यूक्वे (ब्रिटेन), 13 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने विश्व मंच पर अपनी उपस्थिति बहाल कर ली है क्योंकि उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा का उपयोग दुनिया के कुछ सबसे शक्तिशाली देशों के नेताओं की एक नई पीढ़ी के साथ जुड़ने के लिए किया है।

बाइडन ने साथ ही कहा कि उन्होंने अपनी इस यात्रा का इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी और चीन के व्यापार एवं श्रम प्रथाओं के समाधान के लिए सहयोगियों को अधिक निकटता से एकजुट करने के लिए भी किया है।

बाइडन ने अपनी तीन दिवसीय यात्रा को धनी लोकतंत्रों के समूह सात के शिखर सम्मेलन में बैठक को ‘‘असाधारण रूप से सहयोगी और उपयोगी’’ बताया। बाइडन ने कहा कि इसमें ‘‘वास्तविक उत्साह’’ था।

बाइडन ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से विंडसर कैसल में मुलाकात करने के लिए कॉर्नवाल से रवाना होने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारे सबसे गहरे मूल्यों को साझा करने वाले देशों के साथ दुनिया का नेतृत्व करने में अमेरिका ने वापसी कर ली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने अपने सबसे करीबी दोस्तों के बीच अमेरिकी विश्वसनीयता को फिर से स्थापित करने में प्रगति की है।’’

बाइडन तीन देशों की आठ दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने दुनिया के साथ कोरोना वायरस टीके की 50 करोड़ खुराक साझा करने की प्रतिबद्धता की घोषणा करके और सहयोगियों पर ऐसा करने के लिए दबाव डालकर जी -7 पर अपनी एक छाप छोड़ी। नेताओं ने रविवार को अगले वर्ष कम आय वाले देशों को एक अरब से अधिक खुराक दान करने के अपने इरादे की पुष्टि की।

उन्होंने नेताओं के संयुक्त बयान में चीन के जबरन श्रम और अन्य मानवाधिकारों के हनन की आलोचना को शामिल करने के लिए के लिए भी प्रयास किया। नेताओं ने 15 प्रतिशत वैश्विक न्यूनतम कॉर्पोरेट कर दर के लिए उनके आह्वान को भी स्वीकार किया।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने रविवार को सीबीएस न्यूज के ‘फेस द नेशन’ से कहा, ‘‘"हमें उन सभी क्षेत्रों में चीन से निपटने में सक्षम होना चाहिए जो ताकत की स्थिति से आ रहे हैं और एकजुट स्थिति से आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति इन पिछले कुछ दिनों के दौरान चीन द्वारा पेश की गई कुछ चुनौतियों से निपटने के लिए देशों को एकसाथ लाने में सक्षम हुए।’’

शिखर सम्मेलन में, बाइडन पहली बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले और दोनों ने पुराने दोस्तों की तरह काम किया।

मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति पर निशाना साधा। मैक्रों ने कहा कि बाइडन के साथ, वह अब अमेरिकी के ऐसे राष्ट्रपति के साथ काम कर रहे हैं जो ‘‘सहयोग करने को तैयार है।’’

शिखर सम्मेलन में बाइडन ने इतालवी प्रधानमंत्री मारियो द्राघी, जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी मुलाकात की।

संवाददाता सम्मेलन के बाद बाइडन का कार्यक्रम महारानी के साथ मुलाकात के लिए विंडसर कैसल जाने का था।

बाइडन इसके बाद नाटो और यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ बैठकों के लिए ब्रसेल्स रवाना होंगे। वह बुधवार को जिनेवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक शिखर बैठक करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा