लाइव न्यूज़ :

मालवाहक विमानों की आवृत्ति बहाल करें, कोविड-19 की चिकित्सा आपूर्तियों की कीमतें बढ़ने से रोकें : भारत ने चीन से कहा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:47 IST

Open in App

: के जे एम वर्मा :

बीजिंग, 13 मई भारत ने देश में कोविड-19 की लहर से निपटने में लगे निजी भारतीय व्यापारियों द्वारा चीनी उत्पादकों से खरीदी जा रही आवश्यक चिकित्सा आपूर्तियों की कीमतों में तेज होती वृद्धि को रोकने में चीन से मदद करने और सतत आपूर्ति श्रृंखला को बरकरार रखने के लिए मालवाहक विमान सेवाओं की सामान्य आवाजागी को बहाल करने को कहा है।

हांगकांग में भारत की महावाणिज्य दूत प्रियंका चौहान ने कहा कि ऑक्सीजन सांद्रकों जैसी चिकित्सीय आपूर्तियों की बढ़ती कीमतों और भारत आने वाले मालवाहक विमानों में व्यवधान से चिकित्सा सामग्रियों के आगमन की गति धीमी हो रही है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के साथ एक साक्षात्कार में चौहान ने बुधवार को कहा, “मैं यह कहना चाहती हूं कि इस वक्त हमारी आकांक्षा यह है कि आपूर्ति श्रृंखला खुली रहे और उत्पाद की कीमतें स्थिर रहें।”

उन्होंने हांग कांग के समाचार-पत्र से कहा, “भले ही आपूर्ति-मांग का थोड़ा बहुत दबाव है, लेकिन उत्पाद की कीमतों में कुछ स्थिरता और पूर्वानुमान तो होना चाहिए।’’

चौहान ने कहा, “और सरकारी स्तर का समर्थन एवं प्रयास का भाव भी दिखना चाहिए। मेरे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि चीनी सरकार का इस मामले में कितना प्रभाव हो सकता है लेकिन अगर वे प्रभाव डाल सकते हैं, तो इसका स्वागत किया जाएगा।”

उनकी ये टिप्पणियां निजी भारतीय व्यापारियों द्वारा अत्यावश्यक चिकित्सीय आपूर्तियों खासकर ऑक्सीजन सांद्रकों के आयात के लिए की जा रही कोशिशों की पृष्ठभूमि में आई है ताकि अस्पतालों में हो रही कमी को दूर किया जा सके।

मालवाहक विमानों की आवाजाही में व्यवधान सिचुआन एयरलाइन्स के फैसले के बाद बढ़ गया था जिसने भारत में कोरोना वायरस स्थिति का हवाला देकर 26 अप्रैल से 15 दिनों तक सभी 11 मालवाहक विमानों पर रोक लगा दी थी।

भले ही सरकारी एयरलाइन ने कहा कि वह विमानों की बहाल करने की अपनी योजना की समीक्षा कर रही है लेकिन अभी तक उसने ऐसा किया नहीं है।

फ्रेट फॉरवर्डर्स ने शंघाई में पीटीआई-भाषा को बताया कि सिचुआन एयरलाइन्स ने चॉन्गक्विंग और शियान से 17 मई से दिल्ली तक अपने तीन मालवाहक विमानों की आवाजाही बहाल करने की योजना की घोषणा की है।

वर्तमान में, भारत की स्पाइसजेट और ब्लू डार्ट समेत अन्य एयरलाइनों द्वारा माल लाया जा रहा है जो भारत से खाली विमान ले जाकर चीन से चिकित्सीय आपूर्तियां लाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल