शोधकर्ताओं ने कोविड-19, फ्लू वायरस की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नया उपचार विकसित किया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 17:26 IST2021-03-05T17:26:20+5:302021-03-05T17:26:20+5:30

Researchers develop Kovid-19, new treatment to prevent recurrence of flu virus | शोधकर्ताओं ने कोविड-19, फ्लू वायरस की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नया उपचार विकसित किया

शोधकर्ताओं ने कोविड-19, फ्लू वायरस की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नया उपचार विकसित किया

वाशिंगटन, पांच मार्च शोधकर्ताओं ने एक नया उपचार विकसित किया है, जिसके जरिए शरीर में कोविड-19 और फ्लू जैसे वायरस को दोबारा पैदा होने से रोका जा सकता है।

इस उपचार में दवा को एक नेबुलाइजर की मदद से फेफड़ों तक पहुंचाया जा सकता है और इसका उपयोग करना इतना आसान है कि मरीज इसे घर में खुद ही इस्तेमाल कर सकता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह नया उपचार कोरोना वायरस के उस स्वरूप के खिलाफ भी प्रभावकारी जान पड़ता है जोकि बेहद तेजी से संक्रमण फैलाने में सक्षम है।

इस उपचार के बारे में पत्रिका ''नेचर बायोटेक्नोलॉजी'' में विस्तार से बताया गया है जोकि सीआरआईएसपीआर तकनीक पर आधारित है।

अमेरिका के जॉर्जिया प्रौद्योगिकी संस्थान और इमोरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सीएएस13ए प्रोटीन के लिए कोड तय करने के वास्ते तकनीक का उपयोग किया जोकि आरएनए जेनेटिक कोड के भागों को समाप्त करता है।

आरएनए जेनेटिक कोड की मदद से ही वायरस फेफड़ों की कोशिकाओं में प्रजनन करते हैं।

शोधकर्ता फिलिप सेंटेनजेलो ने कहा, ''हमारी दवा में आपको केवल एक वायरस से दूसरे वायरस की ओर जाने का ही बदलाव करना होगा। हमें आरएनए के केवल एक अनुक्रम को बदलना होगा।''

उन्होंने कहा, '' हम फ्लू से सार्स-सीओवी-2 की तरफ गए, जोकि कोविड-19 बीमारी का कारण है। वे बिल्कुल अलग वायरस हैं। हम एक मार्ग को बदलकर बेहद तेजी से ऐसा करने में समर्थ हैं।''

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस उपचार का परीक्षण जानवरों पर किया गया जोकि बिल्कुल ठीक हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Researchers develop Kovid-19, new treatment to prevent recurrence of flu virus

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे