लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के शोधकर्ता ने मसूड़े और गुर्दे की बीमारी की कड़ी का पता लगाया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:46 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, छह जनवरी ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक डॉक्टर द्वारा किए गए नए अध्ययन में पाया गया है कि शरीर में ऑक्सीजन बनाने वाले मुक्त कणों और इसके ‘एंटीऑक्सिडेंट’ कोशिकाओं के बीच का असंतुलन मसूड़े की बीमारियों और किडनी की पुरानी बीमारी के एक दूसरे को प्रभावित करने का कारण हो सकता है।

मसूड़ों की बीमारी आम समस्या है जिसमें मसूड़ों से रक्तस्राव हो सकता है कि या दांत कमजोर हो सकते हैं।

पिछले अध्ययनों के अनुसार मसूड़ों की बीमारी के कारण मूंह में सूजन और किडनी की पुरानी बीमारी एक दूसरे से संबंधित हो सकते हैं। ऐसे अध्ययनों में कहा गया है कि मसूड़ों में अधिक सूजन वाले लोगों में किडनी की गंभीर समस्या हो सकती है।

डॉ प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में बर्मिंघम विश्वविद्यालय में हुए नवीनतम अध्ययन में गुर्दे की बीमारी के 700 से अधिक रोगियों की जांच की गई जिनमें रक्त के नमूनों सहित विस्तृत जांच की गई।

इस अध्ययन का मकसद उस परिकल्पना पर गौर करना था कि मसूड़ों में सूजन और किडनी एक दूसरे को प्रभावित करते हैं।

शर्मा ने कहा कि यह किडनी के कामकाज पर मसूडों की सूजन के प्रभाव और इसके मसूड़ों की सूजन पर किडनी के प्रभाव को स्पष्ट करने वाला पहला पेपर है।

उन्होंने कहा कि यह पता चला कि मसूड़ों की सूजन में मामूली कमी भी किडनी की समस्या में राहत पहुंचा सकती है। सही तरीके से ब्रश करने और दांतों के बीच की सफाई जैसे सरल उपायों के जरिए मसूड़ों की सूजन में 10 फीसदी की कमी आने को देखते हुए, ये परिणाम बहुत दिलचस्प हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?