लाइव न्यूज़ :

चीन की खदान में हुए धमाके के चलते फंसे 22 श्रमिकों को बचाने में जुटा बचाव दल

By भाषा | Updated: January 12, 2021 17:31 IST

Open in App

बीजिंग, 12 जनवरी (एपी) चीन के पूर्वी हिस्से में दो दिन पहले आंशिक रूप से निर्मित सोने की खदान में हुए विस्फोट के चलते फंसे 22 श्रमिकों को निकालने के लिए मंगलवार को बचाव दल प्रयासरत रहा। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए बचाव दल के करीब 300 कर्मचारी बाधाओं को दूर करने में लगे हुए हैं। हालांकि, श्रमिकों के बारे में कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पूर्वी प्रांत के शानडोंग स्थित निर्माणाधीन खदान में हुए धमाके के कारणों की घोषणा नहीं की गई है।

खदान के प्रबंधकों ने सोमवार शाम तक भी स्थानीय प्रशासन को धमाके के संबंध में जानकारी नहीं दी थी।

चीन के खनन उद्योग में सबसे अधिक ध्यान कोयले पर दिया जाता है और खदानों में विस्फोट, बाढ़ और गैस लीक होने जैसे कारणों से हर साल करीब 5,000 लोग जान गंवा देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब