लाइव न्यूज़ :

बचाव विमान अफगानिस्तान के 200 नागरिकों को लेकर अमेरिका पहुंचा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 13:09 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 30 जुलाई (एपी) अफगानिस्तान में अमेरिकी लोगों के साथ काम करने वाले अफगानी दुभाषियों एवं अन्य को लेकर पहला विमान वॉशिंगटन के डलास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की सुबह उतरा। अमेरिकी सरकार के दस्तावेजों और व्यावसायिक विमानों की उड़ान पर नजर रखने वाली सेवा ने यह जानकारी दी है।

विमानों पर नजर रखने वाले ‘फ्लाईटअवेयर’ के मुताबिक विमान में अफगानिस्तान के 221 नागरिक सवार थे जिसमें 57 बच्चे और 15 शिशु शामिल हैं।

बचाव विमान से पूर्व दुभाषियों और अन्य ऐसे लोगों को लाया गया है जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेवा सदस्यों और नागरिकों के साथ काम किया था और अब इस बात की आशंका थी कि तालिबान उनसे प्रतिशोध ले सकता है। विमान में दुभाषियों एवं अन्य के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे।

अमेरिकी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उन्हें वर्जीनिया के फोर्ट ली में कई दिनों तक ठहराया जा सकता है। विमानों से कई और लोगों को लाया जाना है जो वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं या वीजा प्राप्त कर चुके हैं और सुरक्षा जांच से गुजर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल