लाइव न्यूज़ :

लापता प्रवासियों की तलाश के लिए यूनान के द्वीप पर अब भी बचाव अभियान जारी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:08 IST

Open in App

एथेंस, 23 जुलाई (एपी) यूनान में दक्षिणी क्रीत द्वीप के तट से दूर तेज हवाओं की वजह से प्रवासियों की एक नौका डूबने की घटना के एक दिन बाद भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। अब भी कई लोगों के लापता होने की आशंका है।

यूनान के तटरक्षक ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिणपूर्वी क्रीत में तलाश एवं बचाव अभियान में तीन नौकाएं शामिल थीं।

बृहस्पतिवार देर रात तक 37 लोगों को बचाया गया, जिनमें एक बच्चा और एक महिला भी शामिल थीं। इनमें से कई को समुद्र के पानी से निकाला गया तो कुछ को डूबती नाव से बचाया गया। इस घटना में जीवित बचे लोगों ने बताया कि कुल 45 लोग नाव पर सवार थे। अभी इन सवालों के जवाब स्पष्ट नहीं हैं कि प्रवासियों की राष्ट्रीयता क्या थी, वह कहां से रवाना हुए थे और कहां जा रहे थे?

पश्चिम एशिया, एशिया और अफ्रीका में बेहद गरीबी और युद्ध का सामना कर रहे लोगों के लिए यूनान, यूरोपीय संघ में शरण लेने का अहम रास्ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा