लाइव न्यूज़ :

जापान के शहर में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान ने पकड़ा जोर

By भाषा | Updated: July 4, 2021 14:29 IST

Open in App

तोक्यो, चार जुलाई (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव अभियान में सेना के करीब 1,000 से अधिक जवान, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी जुटे हैं। भूस्खलन के बाद गाद के तेज प्रवाह में मकानों और कारों के बहने के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने पत्रकारों को बताया कि अतामी में 19 लोगों को बचाया गया है और 130 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कैबिनेट की आपात बैठक के बाद उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है और दो व्यक्ति घायल हैं, जबकि अभी और लोगों के लापता होने की आशंका है। इससे पूर्व आपदा अधिकारियों ने बताया था कि 20 लोग लापता हैं लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है।

सुगा ने बताया, ‘‘क्षेत्र में अब भी भारी बारिश हो रही है। लेकिन इस कठिन परिस्थिति में भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रहेगा।’’ उन्होंने स्थानीय लोगों से भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर ‘‘सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने’’ की अपील की। सुगा के अनुसार सैनिक, दमकलकर्मी और अन्य बचावकर्मी तटरक्षक की मदद से अतामी में सड़कों पर जमा गाद को साफ करने के काम में जुटे हैं और लागों के फंसे होने या गाद में बहने की आशंका के मद्देनजर उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

यह घटना पहाड़ से सटे क्षेत्र में हुई, जहां कुछ दिन पहले शुरू हुई भारी बारिश के कारण शनिवार तड़के भूस्खलन हुआ, जिससे पहाड़ से शहर की ओर अचानक गाद के तेज प्रवाह में कई मकान बह गए।

शिज़ुओका प्रान्त में आपदा निवारण प्रभारी अधिकारी तातसुशी उएदा ने बताया कि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और ये दोनों महिलाएं हैं जो बहकर समुद्र में चली गयी थीं। तटरक्षकों ने उनके शव बरामद किए हैं। उएदा ने बताया कि जिन 10 लोगों को बचाया गया है, उनमें एक मामूली रूप से घायल है। अतामी में 121 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। भूस्खलन से प्रभावित इजुसान में कई आवासीय क्षेत्र, दुकानें और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना