लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म की जाएगी: जॉनसन

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:46 IST

Open in App

लंदन, पांच जुलाई (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कहा कि देशवासियों के लिये इस महीने से कानूनी रूप से मास्क पहनने और बंद सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम एक मीटर (तीन फुट) की दूरी बनाए रखने की बाध्यता नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के बावजूद पाबंदियां हटाने की योजना की पुष्टि कर दी।

जॉनसन ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि जब देश में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच जाएगी तो कानूनी पाबंदियों को मानना व्यक्तिगत इच्छा पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि पाबंदियां हटाने की प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरु होगी। हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला 12 जुलाई को लिया जाएगा।

ब्रिटेन में कोविड-19 से 1,28, 000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जो पश्चिमी यूरोप में सबसे अधिक है। बेहद संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के चलते संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी