लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से अफगानिस्तान में युद्ध अपराधों की जांच बहाल करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:25 IST

Open in App

हेग, 27 सितंबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक ने अदालत के न्यायाधीशों से अफगानिस्तान में मानवता के खिलाफ युद्ध अपराधों और अन्य अपराधों की जांच बहाल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि तालिबान के शासन में ‘अफगानिस्तान में वास्तविक और प्रभावी जांच होने की कोई उम्मीद नहीं है।’

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों ने पिछले साल मार्च में अभियोजक करीम खान की पूर्ववर्ती फातू बेनसोडा को जांच के लिए अधिकृत किया था। अफगान सरकार के सुरक्षा बलों, तालिबान, अमेरिकी सैनिकों और अमेरिकी विदेशी खुफिया विभाग द्वारा 2002 से किए गए अपराध इस जांच के दायरे में आएंगे।

अमेरिकी अधिकारियों की भूमिका की जांच के फैसले के बाद तत्कालीन डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बेनसोडा पर पाबंदी लगा दी थी। बेनसोडा नौ साल के अपने कार्यकाल के बाद पद से हट गई थीं। अफगान अधिकारियों द्वारा मामले को संभालने के लिए कहने के बाद जांच को टाल दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय अंतिम विकल्प है जिसे 2002 में उन देशों में कथित अत्याचारों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए स्थापित किया गया था जहां अपराधियों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जा सका।

खान ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अब वह तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध आतंकी संगठनों द्वारा किए गए अपराधों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही कहा कि वह अन्य पहलुओं को जांच में ‘प्राथमिकता’ में नहीं रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक