लाइव न्यूज़ :

भारतीय समुदाय से सार्वभौमिक वैश्विक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: August 7, 2021 10:51 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, सात अगस्त सिंगापुर के सांसद ने यहां के भारतीय कारोबारी समुदाय से आपस में जुड़ाव रखने वाले सार्वभौमिक वैश्विक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध किया है।

सत्तारूढ़ ‘पीपल्स एक्शन पार्टी’ के सदस्य विक्रम नायर ने भारतीय समुदाय से कहा कि वैश्विक बहुराष्ट्रीय समुदाय की गहरी समझ विकसित करने के लिए वे और प्रयास करें। सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (एसआईसीसीआई) की ओर से शुक्रवार को आयोजित 56वें ‘नेशनल डे ऑब्जर्वेंस’ समारोह में उन्होंने भारतीय कारोबारी समुदाय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

नायर ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह की इस वर्ष की थीम है ‘टुगेदर, अवर सिंगापुर स्प्रिरिट’ जो आज यहां मौजूद लोगों में वास्तव में झलक रही है क्योंकि यहां पर राष्ट्र के 56वें राष्ट्रीय दिवस का जश्न मनाने के लिए विभिन्न भारतीय संगठनों और चैंबर के सदस्य मौजूद हैं।’’

एसआईसीसीआई ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर भारतीय कोविड राहत कोष के लिए दस लाख सिंगापुर डॉलर की राशि जुटाई है जो सिंगापुर रेड क्रॉस को भारत में मानवीय संकट से निबटने में मदद देने के लिए चिकित्सा उपकरण एवं आपूर्तियों की खरीद के लिए दी गई है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘नेशनल डे सेरेमोनियल परेड’ सोमवार को होगी जिसमें सिंगापुर सशस्त्र बलों और होम टीम के करीब 600 सदस्य हिस्सा लेंगे। इस वर्ष की राष्ट्रीय दिवस परेड को 21 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया गया है और राष्ट्रीय दिवस के दिन रस्मी परेड का आयोजन हो रहा है। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर एहतियाती तौर पर किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला