लाइव न्यूज़ :

बिल कॉस्बी की यौन उत्पीड़न की सजा पलटने के फैसले की समीक्षा का अनुरोध

By भाषा | Updated: November 30, 2021 09:35 IST

Open in App

फिलाडेल्फिया (अमेरिका), 30 नवंबर (एपी) जन अभियोजकों ने अमेरिका के उच्चतम न्यायलय से हास्य अभिनेता बिल कॉस्बी की यौन उत्पीड़न की सजा पलटने के फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस तरह के फैसले लेने से एक गलत मिसाल कायम हो सकती है।

कॉस्बी के वकील कई समय से तर्क दे रहे हैं कि उन्होंने एक वादे पर भरोसा किया था कि 2006 में एक अभियुक्त के दीवानी मुकदमे में गवाही देने पर उन पर कभी कोई आरोप नहीं लगाया जाएगा। लेकिन उनकी गवाही का बाद में उनके ही खिलाफ दो सुनवाई में इस्तेमाल किया गया।

कॉस्बी की गिरफ्तारी के खिलाफ पर्याप्त सबूत ना होने का दावा करने वाले तत्कालीन अभियोजक ब्रूस कैस्टर ने कहा था कि उस वादे का एकमात्र सबूत 2005 में कैस्टर द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति है। लेकिन अभियोजकों का कहना है कि प्रेस विज्ञप्ति को ‘प्रतिरक्षा समझौते’ (इम्यूनिटी एग्रीमेंट) यानी सरकार तथा गवाह के बीच अनुबंध के तौर पर देखने से एक खतरनाक मिसाल कायम हो सकती है।

अभियोजकों ने यह भी शिकायत की है कि राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने टेलीविजन साक्षात्कार में कॉस्बी की सजा को पलटने वाले अदालत के फैसले पर चर्चा के दौरान मामले के प्रमुख तथ्यों का गलत तरह से वर्णन किया था।

हास्य अभिनेता बिल कॉस्बी (84) ‘मी टू’ अभियान के दौरान लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों

में सजा पाने वाले पहले कलाकार थे। 2018 में ज्यूरी ने उन्हें 2004 में कॉलेज की खेल प्रशासन अधिकारी एंड्रिया कॉन्स्टैंड को मादक पदार्थ देने और छेड़छाड़ करने का दोषी पाया था।

पेन्सिलवेनिया उच्चतम न्यायालय द्वारा जून में उन्हें रिहा करने से पहले उन्होंने लगभग तीन साल जेल में बिताए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला