लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिकन सीनेटरों ने तालिबान को आतंकवादी संगठन का दर्जा देने की मांग की, विधेयक पेश किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 08:46 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 सितंबर रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने मांग की है कि तालिबान को आतंकवादी संगठन का दर्जा दिया जाए और कहा है कि अफगानिस्तान में इस समूह के नेतृत्व वाली सरकार में ऐसे कई कैबिनेट सदस्य हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी घोषित कर रखा है।

सांसदों ने मांग की कि अफगानिस्तान की तालिबान नीत सरकार को मान्यता देने वाले देशों के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाए जाएं।

सीनेटर मार्को रूबियो तथा अन्य सांसदों ने ‘आतंकवादी देशों को मान्यता देने पर रोक कानून’ नामक विधेयक पेश किया जिसमें अमेरिका के विदेश मंत्री से कहा गया कि वह ‘अफगानिस्तान के गैरकानूनी इस्लामिक अमीरात’ को आतंकवाद के प्रायोजक और तालिबान को एक आतंकवादी संगठन का दर्जा दे।

यह विधेयक यदि पारित हो जाता है और कानून का रूप ले लेता है तो इसमें उन व्यक्तियों के खिलाफ भी पाबंदियां लगाई जाएंगी जिन्होंने तालिबान को जानबूझकर मदद दी। अमेरिकी सरकार को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि करदाताओं का पैसा अफगानिस्तान में विदेशी आतंकवादी संगठनों को हाथों में न जाए।

रूबियो ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों, पश्चिम एशिया और मध्य एशिया में हमारे सहयोगियों एवं साझेदारों के लिए सीधा खतरा हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाइडन प्रशासन द्वारा अफगानिस्तान से सेना की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वापसी से वह देश उन आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन रहा है जो अमेरिका से नफरत करते हैं। दुर्भाग्य से यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रपति बाइडन तालिबान के साथ आतंकवादियों सा बर्ताव करेंगे। कांग्रेस को इस नई वास्तविकता से निबटने और अमेरिका वासियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब