लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिकन सीनेटरों ने बाइडन की अफगानिस्तान नीति की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 10, 2021 13:19 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 सितंबर रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष सीनेटरों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगानिस्तान नीति की निंदा की और कहा कि इसने देश को असुरक्षित किया और चीन जैसे प्रतिद्वंद्वियों को मजबूत बनाया।

सीनेटर रिक स्कॉट ने कहा, ‘‘अमेरिका की यह लंबे समय से नीति रही है कि वह आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाली सरकारों के बीच अंतर नहीं करता है। राष्ट्रपति जो बाइडन के विफल नेतृत्व की वजह से अब ऐसा नहीं रह गया।’’

उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार में सिराजुद्दीन हक्कानी को रखा गया है जो हक्कानी नेटवर्क का मुखिया है और अमेरिकी नागरिकों की जान लेने के लिए उसकी एफबीआई को तलाश है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद बाइडन प्रशासन तालिबान के तुष्टीकरण में लगा है जो शर्मनाक है।

स्कॉट ने आरोप लगाया, ‘‘ ऐसे समय में जब अमेरिकी नागरिक अब भी अफगानिस्तान में फंसे हैं तो जो बाइडन उधर ध्यान नहीं दे रहे जबकि तालिबान हमें दिखा रहा है कि वह वास्तव में आतंकवादियों के खूंखार गिरोह हैं। बाइडन ने जिस तरह की कमजोरी दिखाई, उसका फायदा हमारा प्रतिद्वंद्वी देश चीन उठाने जा रहा है।’’

सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा ‘‘अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने के, गलत सलाह पर लिए गए बाइडन प्रशासन के निर्णय को लेकर अगर कोई संदेह है तो यह देख कर वह संदेह दूर हो जाना चाहिए कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार में कौन से ठग और कसाई शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा ‘‘गृह मंत्रालय सिराजुद्दीन हक्कानी को दिया गया है जो आतंकवादी है और जिसके सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...