लाइव न्यूज़ :

पेनसिल्वेनिया में बाइडन की जीत के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी की याचिका खारिज

By भाषा | Updated: December 9, 2020 09:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ दिसंबर (एपी) अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की पेनसिल्वेनिया में हुई जीत को पलटने से संबंधित रिपब्लिकन पार्टी की कानूनी चुनौती को खारिज कर दिया है।

अदालत ने मंगलवार को बिना कोई टिप्पणी किए पेनसिल्वेनिया में चुनावी प्रक्रिया की मान्यता को लेकर उठाए गए सवाल पर सुनवाई से इनकार कर दिया।

पेनसिल्वेनिया के गवर्नर डेमोक्रेटिक पार्टी के टॉम वुल्फ बाइडन की जीत को पहले ही मान्यता दे चुके है और राज्य के 20 निवार्चक (इलेक्टर) बाइडन को अपना समर्थन देने के लिए 14 दिसंबर को मुलाकात करेंगे।

बाइडन 306 इलेक्टोरल वोट जीत चुके हैं ऐसे में पेनसिल्वेनिया के नतीजों पर संदेह किया जाता है तो भी उनके पास राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 270 से ज्यादा इलेक्टोरल वोट हैं।

उत्तर पश्चिम पेनसिल्वेनिया के रिपब्लिकन नेता माइक केली और अन्य नेताओं ने उच्चतम न्यायालय में याचिका देकर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

बाइडन ने पेनसिल्वेनिया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 80,000 से अधिक मतों से हराया है। वर्ष 2016 में इस राज्य में ट्रंप ने जीत हासिल की थी।

केली और अन्य रिपब्लिकन नेताओं ने अदालत में 25 लाख डाक मतपत्रों को खारिज करने का अनुरोध करते हुए इसकी वैधानिकता को चुनौती दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना