लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिकन पार्टी ने कैपिटल दंगा मामले की जांच बाधित की, ट्रंप के प्रति वफादारी दिखाने की कोशिश

By भाषा | Updated: May 29, 2021 10:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 मई (एपी) रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) पर छह जनवरी को हुए हमले की जांच के लिए द्विपक्षीय समिति गठित करने के कदम को शुक्रवार को संसद में बाधित कर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति पार्टी की वफादारी प्रदर्शित की।

रिपब्लिकन सांसदों ने इस कदम से ग्रैंड ओल्ड पार्टी (रिपब्लिकन पार्टी) के ट्रंप समर्थकों के हिंसक विद्रोह से राजनीतिक ध्यान हटाने के अपने दृढ़ निश्चय को भी दर्शाया।

संसद में समिति के गठन संबंधित विधेयक के पक्ष में 54 और वरोध में 35 मत पड़े जबकि सदन द्वारा इसे पारित कराने के लिए 60 मतों की जरूरत थी। अगर यह विधेयक पारित होता तो एक स्वतंत्र 10 सदस्यीय आयोग के गठन को अनुमति मिलती जिसमें दोनों पार्टी के पांच-पांच सदस्य होते।

विधेयक पेश करने का यह कदम दो सदियों में इमारत पर हुए सबसे बुरे हमले में भीड़ से लड़ने वाली पुलिस, हमले में जान गंवाने वाले एक अधिकारी के परिवार और कैपिटल के कक्षों से भागे दोनों पार्टियों के सांसदों की ओर से आयोग के गठन को लेकर एक दिन पहले की गई भावुक अपील के बाद उठाया गया।

रिपब्लिकन पार्टी के विरोध का अर्थ है कि हमले के लिए जिम्मेदारी कौन लेगा यह प्रश्न पक्षपातपूर्ण दृष्टि - कांग्रेस की समितियों के जरिए देखा जाता रहेगा, बजाय कि किसी बाहरी, स्वतंत्र समिति के जिसका गठन 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमलों की जांच के लिए बनाए गए आयोग के समान किया जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो