लाइव न्यूज़ :

निक्की हेली समेत रिपब्लिकन नेताओं ने 2022 शीतकालीन ओलंपिक के बहिष्कार की मांग की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 13:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 फरवरी चीन पर मानवाधिकारों के ‘‘घोर’’ उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भारतवंशी अमेरिकी सांसद निक्की हेली समेत शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं ने अमेरिका से चीन में आयोजित हो रहे 2022 शीतकालीन ओलंपिक का बहिष्कार करने की मांग की है।

इन नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से कार्यक्रम के आयोजन के लिए नई जगह चुनने का भी आह्वान किया है।

हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि नेताओं की मांग पर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली ने कहा कि यह किसी से छिपी बात नहीं है कि चीन अपने ‘‘व्यापक कम्युनिस्ट दुष्प्रचार अभियान’’ के तहत शीतकालीन ओलंपिक का इस्तेमाल करना चाहता है।

हेली ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन खेल का बहिष्कार करने की घोषणा करें, इसके लिए उन्होंने अभियान की शुरुआत की है।

रिपब्लिकन नेता ने ‘फॉक्स न्यूज’ के लिए प्रकाशित ऑप एड में कहा, ‘‘हम बैठकर चुपचाप देखते नहीं रह सकते कि चीन अपने मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन को छिपाने के लिए शीतकालीन ओलंपिक के आयोजन का इस्तेमाल करे।’’

सीनेटर रिक स्कॉट ने राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में समूचे चीन में ‘‘मानवाधिकारों के उल्लंघनों और अत्याचारों’’ पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाने का अनुरोध किया है और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से 2022 शीतकालीन ओलंपिक के आयोजन के लिए नई जगह चुनने का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें