लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिकन नेता ने मास्क संबंधी नए शासनादेश को लेकर सीडीसी की निंदा की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 10:07 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 29 जुलाई अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के एक शीर्ष नेता ने टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए मास्क लगाने संबंधी शासनादेश फिर से लागू करने को लेकर सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी और रोग रोकथाम एवं नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) की निंदा की और कहा कि यह नया नियम भारत के आंकड़ों पर आधारित है।

प्रतिनिधि सभा में अल्पमत के नेता केविन मैकार्थी ने मास्क लगाने संबंधी शासनादेश फिर से लागू करने का प्रस्ताव रखने वाले विधेयक के विरोध में सदन में कहा कि सीडीसी की ताजा सिफारिशें ऐसी रिपोर्ट पर आधारित हैं, जो अभी तैयार ही नहीं हुई है। हालांकि रिपब्लिनक नेता ने यह नहीं बताया कि वह किस रिपोर्ट की बात कर रहे हैं।

उन्होंने प्रतिनिधि सभा के एक चिकित्सक के साथ हुई वार्ता का जिक्र करते हुए कहा कि रिपोर्ट ‘‘भारत में लगाए जा रहे उस टीके पर आधारित है जो अमेरिका में स्वीकृत नहीं है’’।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने विपक्ष के नेता की आलोचना की और उन्हें ‘‘मूर्ख’’ बताया।

मैकार्थी ने कहा, ‘‘मास्क संबंधी शासनादेश भारत में एक अध्ययन पर आधारित है, यह एक ऐसे टीके पर आधारित है जिसे अमेरिका में अनुमोदित नहीं किया गया है। इस अध्ययन को समकक्ष समीक्षा में खारिज कर दिया गया था। क्या यह हमारे स्कूलों को बंद रखने का आधार हो सकता है?’’

एक अन्य रिपब्लिकन सांसद डेन क्रेनशॉ ने मैकार्थी के समर्थन में ट्वीट किया, ‘‘यह सच्चाई है कि सीडीसी ने मास्क संबंधी शासनादेश के लिए जिस ‘अमेरिका: "गेम चेंजर" डेटा’ का उपयोग किया है, वह केवल भारत के अध्ययन पर आधारित है। समकक्ष समीक्षा में इस अध्ययन को खारिज कर दिया गया था। सीडीसी ने इसके बावजूद इसका इस्तेमाल किया। याद है, मैंने सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा हमारा विश्वास खोने के बारे में क्या कहा था? स्थिति और खराब हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब