लाइव न्यूज़ :

ट्रंप की कंपनी में शामिल होने के लिए कांग्रेस से इस्तीफा देंगे रिपब्लिकन सांसद न्यून्स

By भाषा | Updated: December 7, 2021 10:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात दिसंबर (एपी) कैलिफोर्निया से रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि डेविन न्यून्स पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नयी मीडिया कंपनी में शामिल होने के लिए पद से इस्तीफा देंगे। न्यून्स को कांग्रेस में ट्रंप के सबसे कट्टर समर्थकों में से एक माना जाता है।

ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी समूह की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि न्यून्स जनवरी 2022 की शुरुआत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालेंगे। कंपनी ट्विटर समेत अपने प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने के लिए एक सोशल मीडिया मंच शुरू करने की तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि ट्विटर ने अमेरिकी संसद भवन में भीड़ के हिंसक हमले की घटना के बाद जनवरी में ट्रंप का अकाउंट बंद कर दिया था। जून में फेसबुक ने दो साल के लिए ट्रंप का अकाउंट निलंबित कर दिया था।

ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘डेविन यह समझते हैं कि हमें उदारवादी मीडिया और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को उन आजादी को बर्बाद करने से रोकना चाहिए, जो अमेरिका को महान बनाती है।’’

न्यून्स (48) ने एक बयान में कहा, ‘‘इंटरनेट को फिर से शुरू करने और विचारों तथा अभिव्यक्ति को सेंसरशिप के बिना अबाधित व्यक्त करने का समय आ गया है। अमेरिका ने इंटरनेट के स्वप्न को वास्तविकता में बदला है और यह इस सपने को फिर से साकार करने वाली एक अमेरिकी कंपनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना